फतेहाबाद: प्रदेश में नहीं रहने देंगे खाद की किल्लत, कृषि मंत्री से करेंगे बात : सुनीता दुग्गल Haryana Circle News

[ad_1]


सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आज फतेहाबाद बीजेपी कार्यालय पहुंची और एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया सुनीता दुग्गल ने कहा कि फतेहाबाद बीजेपी के द्वारा नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसी को लेकर वह आज कार्यालय में पहुंची है और जिन कार्यकर्ताओं को पद मिले हैं उन्हें शुभकामनाएं दी है। प्रदेश में खाद की समस्या को लेकर सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रदेश में खाद की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए वह कृषि मंत्री से जल्द बातचीत करेंगी सिरसा लोकसभा का इलाका इससे काफी प्रभावित है।

वहीं, मानसून सीजन को लेकर सुनीता दुग्गल ने कहा कि पिछली बार बाढ़ की वजह से फतेहाबाद के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था। यही कारण है कि मानसून की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा अधिकारियों की मीटिंग लेकर लगातार बरसाती पानी के निकासी को लेकर अहम निर्देश दिए गए है। इसमें काफी सुधार भी नजर आया है। बाढ़ जैसी समस्या से निपटने के लिए सरकार के द्वारा एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विपक्ष के सवाल पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से निकम्मा हो चुका है। रतिया के विधायक पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह घर से बाहर ही नहीं निकलते। रतिया की समस्या को लेकर लोग उनसे मिलते हैं और बीजेपी के कार्यकर्ता जनता की समस्याओं का समाधान करवाने में जुटे हुए हैं।

[ad_2]