वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका के अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट Today World News

[ad_1]

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के अलास्का में बुधवार देर रात 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार लगभग देर रात 12:37 बजे आया।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 36 किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई के कारण ऑफ्टरशॉक (भूकंप के बाद के झटकों) की आशंका बनी हुई है। कम गहराई वाले भूकंप आमतौर पर ज्यादा गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं।

क्योंकि कम गहराई वाले भूकंपों से आने वाली भूकंपीय तरंगों की सतह तक पहुंचने की दूरी कम होती है, जिसके कारण जमीन ज्यादा हिलती है और इमारतों को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इससे हताहत होने की संभावना भी ज्यादा होती है।

अलास्का पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है, जो लगातार आने वाले भूकंपों और सक्रिय ज्वालामुखियों के लिए जाना जाता है। अलास्का में मार्च 1964 में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जो उत्तरी अमेरिका में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप ने एंकोरेज शहर को तबाह कर दिया। बाद में एक सुनामी आई, जिससे अलास्का की खाड़ी, अमेरिका के पश्चिमी तट और हवाई को तबाह कर दिया।

[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका के अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट