[ad_1]
चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित पुलिस थाने में एक आरोपी ने लगाया फंदा
चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित पुलिस थाने में एक आरोपी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राज कुमार (43) के रूप में हुई। वह सेक्टर-31 थाना के अधीन आने वाले एरिया में किराये के मकान में रहता था। मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रह
.
उसे POCSO एक्ट के आरोप में पकड़ा गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद SSP कंवरदीप कौर ने खुद थाने का दौरा कर सारी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई। थाने में मौजूद स्टाफ के बयान दर्ज किए गए हैं।
रात एक बजे के बाद की घटना
पुलिस ने आरोपी को सोमवार को काबू किया था। पूछताछ के बाद उसकी गिरफ्तारी डाली दी थी। फिर उसे लॉकअप में रखा गया। रात को उसे सोने के लिए कंबल दिया गया था। पता चला है कि आरोपी ने रात एक बजे के करीब कंबल को फाड़कर लॉकअप के गेट से ही फंदा लगाया। बैठे-बैठे ही उसने फंदा लगाया। जैसे ही वहां पर तैनात स्टाफ को पता लगा तो सीनियर अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस सारे मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि पुलिस वाले इस मामले में पूरा दिन मीडिया से बोलने से बचते रहे।
परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
आरोपी यूपी के अमेठी का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक का शव को GMCH-32 में रखवा दिया है। उसके परिजन वीरवार को आएंगे। इसके बाद ही पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हालांकि यह अपनी तरह का नया मामला है। इससे पहले मोहाली के मटौर थाने में ऐसा मामला जरूर आया था। जिसकी ज्यूडिशियल जांच हुई थी।
सगी नाबालिग बहनों से यौन उत्पीड़न
पता चला है कि आरोपी जहां किराये पर रहता था। वहां पर उसने दो नाबालिग लड़कियों अश्लील हरकतें और यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। इसमें एक बच्ची डेढ़ साल से भी छोटी बताई जा रही है, जबकि दूसरी सात साल की है। पुलिस सारे मामले की पड़ताल कर रही है।
[ad_2]
चंडीगढ़ के पुलिस थाने में आरोपी ने लगाई फांसी: POCSO केस में था गिरफ्तार, लॉकअप में कंबल को फाड़कर झूला, जांच शुरू – Chandigarh News