[ad_1]
उसके अलावा भी उसके काफी वीडियो थे। धीरे-धीरे करके सब चीजें बंद हो गईं क्योंकि परिजन ऐसी बातें करते थे कि लोग क्या कहेंगे। उसपर काफी पाबंदियां थीं। उसका परिवार काफी ऑर्थोडॉक्स था। उसके परिवार को हर चीज से परेशानी होती थी। हर चीज में रोका-टोकी होती थी।
‘किसी के पास कोई सबूत हो तो दिखाओ’
हिमांशिका ने बताया कि हम और राधिका 2012-13 में साथ में ट्रैवल भी करते थे। आपस में भी कई सारे मैच खेले हैं। वो किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। वो अपने परिजन के साथ ही रहती थी। लव जिहाद के बारे में बात हो रही है। किसी के पास कोई सबूत हो तो दिखाओ। वो किसी के बात भी नहीं करती थी।
‘उसे हर एक सवाल का जवाब देना पड़ता था’
राधिका की बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह ने वीडियो में कहा कि उसके घर में बहुत ज्यादा पाबंदियां थीं। उसे काफी समय से अपने घर में घुटन महसूस होती थी। उसे हर एक सवाल का जवाब देना पड़ता था। वीडियो कॉल्स पर भी दिखाना पड़ता था कि किससे बात कर रहे हो। वो कहती थी कि हिमांशिका से बात कर रही हूं। मैं उसके घर भी जाती थी।
[ad_2]
राधिका मर्डर केस में नया मोड़: बेस्ट फ्रेंड ने इंस्टा पर बताई चौंकाने वाली सच्चाई, वीडियो जारी कर किए खुलासे