[ad_1]
जींद। खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को तैयारी करवाने वाले कोच को नवंबर 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक का मानदेय दिया जाएगा। विभाग ने प्रदेशभर में 933 नर्सरियों को कोच के लिए 5 करोड़ 70 लाख 9 हजार 481 रुपये की राशि जारी की गई है, जो कोच के खाते में भेजी जाएगी। पिछले सत्र 2024-25 में हिसार में सबसे ज्यादा 86 और इसके बाद जींद जिले में 82 निजी खेल नर्सरियां अलॉट हुई थी।
इससे पहले कोच को लगभग साढ़े चार महीने का मानदेय मिल चुका है। दूसरी ओर खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को पिछले साल की डाइट राशि अभी तक नहीं मिली है। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। जबकि इस साल के सत्र में जींद जिले में 60 सरकारी स्कूलों और ग्राम पंचायतों को खेल नर्सरियां तो अलॉट हो चुकी हैं और निजी खेल नर्सरियां अलॉट होना बाकी हैं।
खेल विभाग की तरफ से 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2 हजार की राशि दी जाती है, लेकिन सरकार की ओर से बजट जारी नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभी तक डाइट राशि नहीं मिल पाई है। ऐसे में खिलाड़ी पिछले साल की डाइट राशि आने का इंतजार कर रहे हैं।
जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों में अभ्यास करवाने वाले कोच के लिए नवंबर 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक का मानदेय जारी किया गया है। कोच के खाते में मानदेय ट्रांसफर किया जा रहा है।
बॉक्स
जिला-नर्सरियों की संख्या-समय-राशि
अंबाला-11-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-7,65,000
भिवानी-51-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-36,00,000
चरखी दादरी-22-जनवरी 2025-4,90,000
फरीदाबाद-23-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-14,40,000
फतेहाबाद-32-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-20,25,000
गुरुग्राम-43-जनवरी 2025-9,50,000
हिसार-86-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-55,35,086
झज्जर-46-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-30,75,000
जींद-82-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-51,21,698
कैथल-32-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-20,70,000
करनाल-49-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-32,10,000
कुरुक्षेत्र-42-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-26,63,273
महेंद्रगढ़-48-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-29,66,594
नूहं-21-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-12,30,000
पलवल-24-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-15,60,000
पंचकूला-24-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-14,10,000
पानीपत-34-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-21,45,000
रेवाड़ी-59-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-36,60,000
रोहतक-72-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-45,90,000
सिरसा-34-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-21,30,000
सोनीपत-66-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-43,12,830
यमुनानगर-32-नवंबर 2024 से जनवरी 2025-20,60,000
[ad_2]