[ad_1]
सावन के दूसरे दिन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में पूरे विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पूरे देश का अपमान है। भगवंत मान ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे 140 करोड़ देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जब प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं, तो वे किसी एक दल या व्यक्ति का प्रतिनिधित्व नहीं करते। वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्षों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया है।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संगमेश्वर महादेव मंदिर में किया शिवलिंग का जलाभिषेक