in

पंजाब के 2 मंत्रियों पर चंडीगढ़ में FIR: कांग्रेस नेता बाजवा बोले- वीडियो एडिट कर वायरल की, मजीठिया की गिरफ्तारी पर पोस्ट की थी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

पंजाब के 2 मंत्रियों पर चंडीगढ़ में FIR:  कांग्रेस नेता बाजवा बोले- वीडियो एडिट कर वायरल की, मजीठिया की गिरफ्तारी पर पोस्ट की थी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के 2 मंत्रियों पर चंडीगढ़ में FIR हुई है। ये FIR विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर हुई है। बाजवा ने आरोप लगाया कि AAP के नेताओं ने उनका वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया।

.

इस शिकायत पर गुरुवार (11 जुलाई) को चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में पंजाब AAP के प्रधान एवं मंत्री अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर FIR दर्ज की गई। बता दें कि बाजवा ने कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट की थी।

25 जून को विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार किया था। मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस के अधिकारियों पर धक्के मारने के आरोप लगाए थे।

FIR में क्या, 4 पॉइंट में पढ़िए

  • 25 जून को सोशल मीडिया पर वीडियो डाली थी: प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वे पंजाब में विपक्ष के नेता होने के नाते, राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों और अवैधताओं के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने 25 जून 2025 को दोपहर 3:13 बजे अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया।
  • पंजाब विजिलेंस ब्यूरो दुर्व्यवहार की निंदा की थी: बाजवा ने कहा कि इस वीडियो में उन्होंने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी और विधायक गनीव कौर के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की थी। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी गनीव कौर के घर में घुसकर उनके बेडरूम तक पहुंच गए, जो न केवल असंवेदनशील था, बल्कि कानून के भी खिलाफ था। वीडियो में इस घटना की आलोचना की।
  • वीडियो को एडिट कर पेश किया गया: बाजवा ने कहा कि इस 3 मिनट 48 सेकेंड के वीडियो को आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल्स (एक्स और फेसबुक) पर एडिट कर के साझा किया गया। एडिट किए गए वीडियो में गनीव कौर का नाम और महिला विधायक के रूप में उनका संदर्भ हटा दिया गया। वीडियो को इस तरह पेश किया गया कि मैंने बिक्रम सिंह मजीठिया का समर्थन किया है।
  • छवि को खराब किया, लोगों में भ्रम फैलाया: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद है। मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश है। AAP के सभी बड़े नेताओं ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट कर प्रचारित किया, जिससे लोगों में भ्रम फैलाया गया।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री मजीठिया गिरफ्तार, 540 करोड़ से अधिक राशि का पता चला, केजरीवाल बोले- कोई भी बख्शा नहीं जाएगा

पंजाब विजिलेंस ने 25 जून को पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति के केस में की गई। अमृतसर से गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम मजीठिया को मोहाली ले गई। शुरूआती जांच में 540 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी का पता चला। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]
पंजाब के 2 मंत्रियों पर चंडीगढ़ में FIR: कांग्रेस नेता बाजवा बोले- वीडियो एडिट कर वायरल की, मजीठिया की गिरफ्तारी पर पोस्ट की थी – Chandigarh News

Charkhi Dadri News: घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिल सकते हैं 25 हजार  Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिल सकते हैं 25 हजार Latest Haryana News

Sirsa News: महिला कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी फिजिकल काउंसिलिंग में पहुंचीं छात्राएं Latest Haryana News

Sirsa News: महिला कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी फिजिकल काउंसिलिंग में पहुंचीं छात्राएं Latest Haryana News