[ad_1]
अमेरिका के टेक्सास राज्य में 4 जुलाई को आई भीषण बाढ़ में अब तक कुल 120 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें अकेले केर काउंटी में 95 लोगों की जान गई है, जिनमें 36 बच्चे भी शामिल हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जिले के लिए डिजास्टर डिक्लेरेशन पर साइन कर दिए हैं। इसके बाद फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) की टीम मौके पर पहुंच गई है।
4 जुलाई को टेक्सास की ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में कई इलाके आ गए। नदी के किनारे एक समर कैंप चल रहा था, जिसमें सैकड़ों लड़कियां मौजूद थीं। बाढ़ से 27 लड़कियों की मौत हो गई, हालांकि राहत दल ने 750 लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया।
[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से अब तक 120 की मौत; इनमें 36 बच्चे भी शामिल