in

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट: सोना ₹887 कम होकर ₹96,085 प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1.07 लाख किलो बिक रही Business News & Hub

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:  सोना ₹887 कम होकर ₹96,085 प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1.07 लाख किलो बिक रही Business News & Hub
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (9 July 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 9 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹887 कम होकर ₹96,085 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹96,972 पर था।

वहीं चांदी की कीमत ₹220 कम होकर ₹1,07,280 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,07,500 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,150
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,180 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,000
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,180 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,000
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,180 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,000
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,230 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,050

इस साल अब तक ₹19,923 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,923 रुपए बढ़कर 96,085 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,263 रुपए बढ़कर 1,07,280 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/gold-price-today-9-july-2025-sona-chandi-ka-bhav-aaj-ka-135406600.html

ईरान की रहस्यमयी हाइपरसोनिक ‘Fattah’ मिसाइल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, इस तकनीक से डरेगी दुनिया Today Tech News

ईरान की रहस्यमयी हाइपरसोनिक ‘Fattah’ मिसाइल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, इस तकनीक से डरेगी दुनिया Today Tech News

Mahendragarh-Narnaul News: खेड़ी में चार एकड़ में बनाया गया तालाब  haryanacircle.com

Mahendragarh-Narnaul News: खेड़ी में चार एकड़ में बनाया गया तालाब haryanacircle.com