[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:20 PM IST
25जेएनडी18: कपास में पत्ता लेपट बीमारी आने से खराब हो रही कपास की फसल। संवाद
उचाना। कपास की फसल में पत्ता लपेट बीमारी लगने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने का डर सताने लगा है। पत्ता लपेट की बीमारी से जो फसल का टिंडा होता है उसमें कीड़ा होने लगता है। इससे टिंडे के अंदर जो कपास होती है वो खराब होने लगती है। ऐसे में फसल का उत्पादन प्रभावित हो जाता है। पत्ता लपेट से कपास की फसल को बचाने के लिए किसान महंगा स्प्रे भी करने के लिए मजबूर हैं।
हर बार गुलाबी सुंडी का प्रकोप फसल में होता था, लेकिन इस बार बीते साल की अपेक्षा कम है। किसान जयबीर, दिलबाग, बीरेंद्र ने कहा कि कपास की फसल में हर साल बीमारी लगने से उनका मन इसकी खेती करने से उठने लगा है। इस बार पत्ता लपेट बीमारी कपास में आ चुकी है। ऐसे में उनको महंगा स्प्रे एवं कीटनाशक का छिड़काव करना पड़ रहा है। उनको प्रति एकड़ 1500 से दो हजार रुपये तक का खर्च करना पड़ रहा है। इस बार मौसम भी फसल के अनुकूल नहीं है। पत्ता लपेट आने से फसल का उत्पादन भी प्रभावित होगा। बारिश कम होने के चलते इस बार फसलों में बीमारी लग रही है। इस बार प्रति एकड़ 15 से 20 मन कपास होने की उम्मीद थी, लेकिन बीमारी लगने से पांच से सात मन कपास आने की उम्मीद है।
25जेएनडी18: कपास में पत्ता लेपट बीमारी आने से खराब हो रही कपास की फसल। संवाद
[ad_2]