[ad_1]
अमेरिका के टेक्सास में 4 जुलाई को आई बाढ़ से अब तक 104 लोगों मारे जा चुके हैं। कर्विल काउंटी में 84 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 56 वयस्क और 28 बच्चे शामिल हैं।
एनबीसी न्यूज के मुताबिक, टेक्सास में अभी भी 50 लाख लोग बाढ़ की चेतावनी के दायरे में हैं, जिनमें सैन एंजेलो, किलीन, कर्विल, सैन एंटोनियो और ऑस्टिन के लोग शामिल हैं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस सप्ताह के आखिर में टेक्सास का दौरा करेंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि यह दौरा शुक्रवार को होगा, लेकिन इसके बारे में डिटेल जानकारी नहीं दी गई।
एक्क्यूवेदर के अनुसार, गुआडालूप नदी और टेक्सास हिल कंट्री के हिस्सों में आई इस बाढ़ से 18 से 22 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: टेक्सास में बाढ़ से 104 की मौत, 50 लाख लोग अभी भी खतरे में; 22 अरब डॉलर का नुकसान