[ad_1]
धर्म अधर्म पर कुरुक्षेत्र में हुए महाभारत युद्ध के दौरान गीता का जन्म हुआ। युद्ध के दौरान अर्जुन ने हताश और निराश होकर अपने हथियार डाल दिए थे तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कर्म ज्ञान व भक्ति ज्ञान का संदेश दिया। इस संदेश में मनुष्य का उद्देश्य स्पष्ट कर दिया और दुनिया भर में इसकी चर्चा हुई।
गीता के संदेश को देश की जनता ने वर्ष 2014 में कांग्रेस रूपी कौरवों को चुनाव में हराकर सार्थक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संदेश को दुनियाभर में बहुत जिम्मेदारी के साथ बढ़ाया और एक समय फिर से तय कर दिया कि वर्ष 2047 में भारत देश दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनेगा। भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। ये विचार प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने व्यक्त किए। वे रविवार को कुरुक्षेत्र के जिला कार्यालय गीता कमल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नडडा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जिला कार्यालय गीता कमल का उद्घाटन किया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ स्वार्थी देश ने दुनिया के अन्य देशों के साथ मिलकर हमारे देश के आर्थिक और अध्यात्म नुकसान करने का प्रयास किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें भी उनकी औकात दिखाई है।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र: गीता की राह पर चलते हुए ज्ञान भक्ति और कर्तव्य की पहचान बनी है भाजपा : ढांडा


