Sirsa News: शिविरों में आईं 5,252 समस्याओं का हो चुका समाधान Latest Haryana News

[ad_1]

सिरसा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक में समाधान शिविर में आईं जन शिकायतों की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में आईं कुल 6,246 शिकायतें में से 5,252 का समाधान किया जा चुका है। 191 शिकायतों का समाधान जारी है, 447 शिकायतें रिजेक्ट की जा चुकी हैं। जबकि 138 रिओपन की गई हैं।

Trending Videos

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं का तत्परता के साथ स्थायी समाधान करें, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार का महत्वकांक्षी कार्यक्रम है, जोकि आमजन की समस्याओं के समाधान का एक बेहतर माध्यम बना है।

इसलिए अधिकारियों की प्राथमिकता नागरिक की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की हो। साथ ही यह जरूर ध्यान दें कि समस्या का स्थायी समाधान हो। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों पर समय-समय पर समीक्षा की जाती है, ताकि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार का विलंब न हो।

सोमवार और वीरवार को लगाए जा रहे समाधान शिविर

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि सप्ताह में सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर लगाए जाते हैं। सिरसा में लघु सचिवालय के कमरा नं 63 में समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। आमजन की कोई भी समस्या हो, उसे समाधान शिविर में रखें और उसका समाधान करवाएं। नागरिकों की सुविधा के लिए उपमंडल पर भी समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।

[ad_2]
Sirsa News: शिविरों में आईं 5,252 समस्याओं का हो चुका समाधान