in

पंजाब में आज होगा मंत्रीमंडल का विस्तार: लुधियाना MLA संजीव अरोड़ा की एंट्री तय; दोपहर एक बजे गर्वनर दिलाएंगे शपथ – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब में आज होगा मंत्रीमंडल का विस्तार:  लुधियाना MLA संजीव अरोड़ा की एंट्री तय; दोपहर एक बजे गर्वनर दिलाएंगे शपथ – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज।

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार आज (3 जुलाई) गुरुवार को कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। सरकार का 3 साल में यह सातवां मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इस दौरान कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना है। लुधियाना वेस्ट से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अ

.

मंत्रिमंडल में CM समेत कुल 18 मंत्रियों की जगह

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय है। उन्हें हाउसिंग डिपार्टमेंट या इंडस्ट्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार मंत्रिमंडल में अन्य नए नेताओं को शामिल करेगी या नहीं। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं।

विधायक पद की शपथ लेते हुए विधायक संजीव अरोड़। (फाइल फोटो)

गवर्नर के बाहर होने से टला था समारोह

विधायक चुने जाने के पहले से अरोड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय था। क्योंकि, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरोड़ा के चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा थी, कि लोग उन्हें विधायक बनाएं, हम उन्हें मंत्री बनाएंगे।

इससे पहले 1 जुलाई को अरोड़ा ने अपनी राज्यसभा की मेंबरशिप से इस्तीफा दिया। यह समारोह पहले भी हो सकता था, लेकिन उस समय गवर्नर गुलाब चंद कटारिया उदयपुर के दौरे पर थे। अब वह चंडीगढ़ आ गए हैं। इसके बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे शपथ समारोह होना तय हुआ है।

लुधियाना वेस्ट के उपचुनाव में जीते संजीव अरोड़ा

पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी विधायक बने थे, लेकिन जनवरी 2025 में उनकी खुद की पिस्तौल से गोली चलने से घर पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने जून में उपचुनाव करवाए।

इस उपचुनाव में AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया। इसके प्रचार में CM भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि अगर अरोड़ा विधायक बने तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने अरोड़ा को दिल खोलकर वोट दिए। अरोड़ा ने 10,637 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 43.34% अधिक वोट मिले।

उपराष्ट्रपति को सौंप चुके है इस्तीफा

उपचुनाव में जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अरोड़ा ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।

वहीं, अब अरोड़ा के इस्तीफा देने से पार्टी की ओर से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस मौके को भुनाते हुए राज्यसभा जा सकते हैं।

[ad_2]
पंजाब में आज होगा मंत्रीमंडल का विस्तार: लुधियाना MLA संजीव अरोड़ा की एंट्री तय; दोपहर एक बजे गर्वनर दिलाएंगे शपथ – Punjab News

करनाल में रणबीर गंगवा का कांग्रेस पर तंज, बोले- संगठन बनाने की कोशिश में हैं, लेकिन गुटबाजी से नहीं चलेगा Latest Haryana News

करनाल में रणबीर गंगवा का कांग्रेस पर तंज, बोले- संगठन बनाने की कोशिश में हैं, लेकिन गुटबाजी से नहीं चलेगा Latest Haryana News

Hisar News: कबाड़ के बदले बर्तन बेचने वाले की बेटी माइक्रोसॉफ्ट में बनी इंजीनियर  Latest Haryana News

Hisar News: कबाड़ के बदले बर्तन बेचने वाले की बेटी माइक्रोसॉफ्ट में बनी इंजीनियर Latest Haryana News