Sirsa News: सुबह विधायक सेतिया ने वायरल किया वीडियो, शाम को तहसीलदार सस्पेंड Latest Haryana News

[ad_1]

सिरसा। जिले के तहसील कार्यालयों से आ रही फर्जी और अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री की शिकायतों के बीच विधायक गोकुल सेतिया ने सोमवार को तहसीलदार भुवनेश कुमार का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने तहसीलदार भुवनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनकी सेवा हेडक्वार्टर में रहेगी।

Trending Videos

वीडियो में पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है।इसमें तारीख 24 – 11- 2024 नजर आ रही है। सेतिया ने इस वीडियो को जारी करने की घोषणा दो दिन पहले ही कर दी थी। तहसीलदार भुवनेश कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।

सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने तहसीलदार ऑफिस का एक वीडियो जारी किया है। विधायक ने दावा किया है कि वीडियो में तहसीलदार भुवनेश कुमार अपने कर्मचारी के साथ पैसे के लेन देन की बात कर रहे हैं। तहसीलदार कह रहे हैं कि 3 लाख में अपना इलाज करवाऊंगा और बाकी घर के काम में लगाऊंगा। वह पास में खड़े कर्मचारी से यह भी कहते हैं कि यह बात किसी को बतानी नहीं है।

हाल ही में रजिस्ट्री क्लर्कों के हुए तबादले : बता दें कि पिछले दो माह में जिले भर में तहसील कार्यालयों में कार्यरत रजिस्ट्री क्लर्काें के बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। दो सूची रजिस्ट्री क्लर्क को लेकर जारी की गई है, जहां इनके तबादले हुए है। वहीं, मौेजूदा समय में चल रही एनडीसी और फर्जी रजिस्ट्री की जांच में भी कई खामियां तहसील स्तर पर देखने को मिल रही है।

[ad_2]
Sirsa News: सुबह विधायक सेतिया ने वायरल किया वीडियो, शाम को तहसीलदार सस्पेंड