[ad_1]
सुभाष चौक पर चिकित्सक दिवस पर जिला रेडक्रॉस व अन्य संस्थाओं की ओर से नेत्रदान व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर लाभार्थियों को चश्मे वितरित किए और उन्होंने रक्तदाताओं को अपना संदेश दिया। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी व अन्य संस्थाओं द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे है। लोगों को नेत्रदान के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान से जरूरतमंद व्यक्तियों को कॉर्निया प्रदान कर उनकी जिंदगी को रोशन किया जा सकता है।
[ad_2]
रोहतक में सुभाष चौक पर लगाया नेत्रदान व रक्तदान शिविर



