[ad_1]
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (पंचकूला) की सदस्य सुमन राणा मंगलवार को टीम के साथ नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं। अस्पताल में जमा बारिश के पानी को देखते हुए सिविल अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुल गई। जलभराव देखकर सुमन राणा भी हैरान हो गईं। टीम के साथ ही अस्पताल में इलाज के लिए लोगों को भी काफी परेशानी हुई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड और शिशु वार्ड का बारीकी से जायजा लिया यहां पर जलभराव था और भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
सुमन राणा ने महिला वार्ड में गंदगी, जलभराव और एक ही बेड पर दो महिला मरीजों को देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मौके पर मौजूद पीएमओ डॉ. सुरेन्द्र यादव को अस्पताल की सफाई व्यवस्था में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह हालात न केवल मरीजों के लिए असुविधाजनक हैं, बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी जोखिम भरे हैं।
[ad_2]
रेवाड़ी: फिर से नागरिक अस्पताल में घुसा पानी, औचक निरीक्षण में आयोग की टीम हालात देखकर हुई हैरान



