[ad_1]
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया की गिरफ्तार किए जाने के बाद तबियत बिगड़ गई।उन्होंने राजस्थान से हिसार लाते समय रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया।
जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देवेंद्र बूडिया के वकील पवन रापड़िया ने अदालत में एप्लीकेशन देकर उनका केस गुरुग्राम में स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र बूडिया का गुरुग्राम मेदांता में उपचार चल रहा है ऐसे में उनका केस वहां स्थानांतरित किया जाए।
[ad_2]
जोधपुर से हिसार लाते समय बिगड़ी देवेंद्र बूडिया की तबियत, निजी अस्पताल में भर्ती कराया



