Sonipat News: शराब ठेके से 1.07 लाख रुपये लेकर भागे दो सेल्समैन Latest Sonipat News

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

Updated Tue, 01 Jul 2025 12:54 AM IST



loader



Trending Videos

खरखौदा । हलालपुर गांव के शराब ठेके पर काम करने वाले दो सेल्समैन एक लाख सात हजार तीन सौ रुपये लेकर भाग गए। ठेका मालिक को जब इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। सैदपुर चौकी पुलिस ने दोनों सेल्समैन के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किढौली गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने एक शराब ठेका हलालपुर गांव में खोला हुआ है। ठेके पर शराब बिक्री के लिए उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के रामनगर गांव के रहने वाले सौरव यादव और कुलदीप यादव को रखा हुआ था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोनों शराब ठेके पर थे। उन्होंने उस दिन एक लाख सात हजार तीन सौ रुपये की शराब बेची थी। रात को दोनों राशि लेकर और ठेके पर ताला लगाकर भाग गए। वे जब शनिवार की सुबह ठेके पर पहुंचे तो वह बंद मिला।

उन्होंने दोनों सेल्समैन के मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो बंद मिले। इसके बाद उन्होंने हिसाब जोड़कर देखा तो एक लाख सात हजार तीन सौ रुपये की शराब शुक्रवार को बेची गई थी, जिसे लेकर दोनों भागे हैं। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sonipat News: शराब ठेके से 1.07 लाख रुपये लेकर भागे दो सेल्समैन