[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने कंपनी में निवेश के नाम पर 7.59 लाख रुपये ठगने के मामले में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के गांव तुठीबारी हाल मुकान लुधियाना (पंजाब) के महिंद्रनगर लोहारा निवासी रमेश कुमार सैनी और लुधियाना के गुरुनानक नगर निवासी राजेंद्र सैनी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी रमेश कुमार सैनी के खाते में 11 हजार 999 रुपये ट्रांसफर हुए थे। यह बैंक खाता उसने राजेंद्र सैनी के जरिए कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
14 जनवरी को गांव बटोड़ी निवासी अजीत कुमार ने एफआईआर में बताया था कि पिछले वर्ष दिसंबर में उसके मोबाइल फोन पर एक कंपनी के एप का लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद एप इंस्टाल हो गया। उसे एक व्हाट्सग्रुप से जोड़कर निवेश करने पर अच्छा रिटर्न देने की बात कही गई।
इसके बाद उन्होंने झांसे में गत वर्ष 27 दिसंबर से इस साल 6 जनवरी तक आरोपियों के अलग-अलग खातों में कुल 7 लाख 59 हजार 654 रुपये जमा करा दिए। यह राशि अपने व अपने पिता के बैंक खातों के साथ-साथ परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खाते से ट्रांसफर कराई थी।
जब राशि निकालने का प्रयास किया, तो रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज किया था।
मामले में तीन आरोपी पंजाब के जिला लुधियाना के हैबोवाल के मोहल्ला रंजोत पार्क निवासी पवन खुल्लर, जिला लुधियाना के बस्ती जोधेवाल की शिमला कॉलोनी निवासी रोहित कालिया, यूपी के जिला आगरा के पिनाहाट निवासी ऋषि कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
[ad_2]
Rewari News: निवेश के नाम पर 7.59 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार



