{“_id”:”6860342b09e51516f50ce816″,”slug”:”the-corporation-seal-on-the-school-was-broken-a-case-was-filed-against-the-woman-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61064-2025-06-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: स्कूल पर लगी निगम की सील तोड़ी, महिला पर मामला दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
गुरुग्राम। बसई एन्क्लेव में स्थित इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में अवैध निर्माण पर लगी नगर निगम की सील तोड़ने पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता (प्रवर्तन) वरुण की शिकायत पर दर्ज किया है।
नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता (प्रवर्तन) वरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 फरवरी को निर्मला शर्मा को अवैध निर्माण के लिए नोटिस दिया गया था। इसके बाद 20 मार्च को सीलिंग के आदेश जारी किए गए। 18 जून को नगर निगम की प्रवर्तन शाखा ने उस जगह को सील कर दिया था। प्रवर्तन शाखा की तरफ से जब उस जगह पर दोबारा निरीक्षण किया गया तो पाया कि इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में सील टूटी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल की मान्यता को लेकर भी शिकायत दी गई थी। इस स्कूल के पास स्थायी मान्यता नहीं है। इसको लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।
[ad_2]
Gurugram News: स्कूल पर लगी निगम की सील तोड़ी, महिला पर मामला दर्ज