in

पाकिस्तान में बाढ़ से 17 लोगों की मौत: 9 एक ही परिवार के, पिकनिक मनाने गए थे, नदी में अचानक बाढ़ आई; देखें VIDEO Today World News

पाकिस्तान में बाढ़ से 17 लोगों की मौत:  9 एक ही परिवार के, पिकनिक मनाने गए थे, नदी में अचानक बाढ़ आई; देखें VIDEO Today World News

[ad_1]

इस्लामाबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में शुक्रवार को स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग अब भी लापता है। मरने वालों में 9 लोग एक ही परिवार के थे।

जिला प्रशासन के मुताबिक 17 लोगों का एक परिवार स्वात नदी के किनारे पिकनिक मनाने के लिए आया था। परिवार के बच्चे नदी में तस्वीरें ले रहे थे, तभी अचानक बाढ़ आ गई। रिश्तेदार उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी बाढ़ में फंस गए।

रेस्क्यू टीम ने परिवार के नौ लोगों का शव बरामद कर लिया है, चार लोग अभी भी लापता हैं, और चार को बचा लिया गया है।

पाकिस्तान के स्वात नदी में आई बाढ़ की फुटेज और तस्वीरें देखें…

स्वात नदी के किनारे शुक्रवार को पिकनिक मनाने आया 17 लोगों का एक परिवार बाढ़ में फंस गया।

स्वात नदी के किनारे शुक्रवार को पिकनिक मनाने आया 17 लोगों का एक परिवार बाढ़ में फंस गया।

बच्चे नदी में तस्वीरें ले रहे थे, तभी अचानक बाढ़ आ गई। रिश्तेदार बच्चों को बचाने दौड़े, लेकिन वे भी बाढ़ में फंस गए।

बच्चे नदी में तस्वीरें ले रहे थे, तभी अचानक बाढ़ आ गई। रिश्तेदार बच्चों को बचाने दौड़े, लेकिन वे भी बाढ़ में फंस गए।

पाकिस्तान के शहर मिंगोरा के बाहरी इलाके में प्री-मानसून से भारी बारिश के कारण स्वात नदी उफान पर है।

पाकिस्तान के शहर मिंगोरा के बाहरी इलाके में प्री-मानसून से भारी बारिश के कारण स्वात नदी उफान पर है।

पाकिस्तान में शुक्रवार को स्वात नदी में फंसे लोगों का रेस्क्यू करते बचावकर्मी।

पाकिस्तान में शुक्रवार को स्वात नदी में फंसे लोगों का रेस्क्यू करते बचावकर्मी।

पाकिस्तान में स्वात नदी में जीवित बचे लोगों की तलाश करते हुए एक बचावकर्मी।

पाकिस्तान में स्वात नदी में जीवित बचे लोगों की तलाश करते हुए एक बचावकर्मी।

भारी बारिश ने कई जगहों पर तबाही मचाई। सड़कें बंद हो गईं औऱ कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

भारी बारिश ने कई जगहों पर तबाही मचाई। सड़कें बंद हो गईं औऱ कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

खैबर पख्तूनख्वा में स्वात नदी के किनारे ये परिवार पिकनिक मना रहा था। इस परिवार में 17 लोग थे।

खैबर पख्तूनख्वा में स्वात नदी के किनारे ये परिवार पिकनिक मना रहा था। इस परिवार में 17 लोग थे।

नदी में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही को देखते स्थानीय निवासी।

नदी में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही को देखते स्थानीय निवासी।

बचावकर्मी खोजी अभियान चला रहे

पाकिस्तान जिला प्रशासन के मुताबिक बचावकर्मी नदी किनारे पांच जगहों पर खोजी अभियान चला रहे हैं और 80 से ज्यादा बचावकर्मी इसमें लगे हुए हैं।

इससे पहले शुक्रवार को ही , प्रांतीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता शाह फहद ने बताया कि करीब 100 बचावकर्मियों ने 58 लोगों को बचा लिया है और लापता पर्यटकों की तलाश जारी हैं।

फहद ने लोगों से सरकार की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की, जिसमें स्वात नदी में बाढ़ की संभावना के बारे में बताया गया था।

24 घंटों में बारिश से 10 लोगों की मौत

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पर्यटकों की मौत पर दुख जताया है, और अधिकारियों को नदियों और नालों के पास सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, बचाव अधिकारियों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी पंजाब और दक्षिणी सिंध प्रांतों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, सप्ताह की शुरुआत से ही पाकिस्तान के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कें बंद हो गईं और घरों को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान में जुलाई से सितंबर तक मानसून का मौसम रहता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल मानसून में कम बारिश होगी। 2022 में भारी बारिश ने नदियों में बाढ़ ला दी थी, जिसमें 1,739 लोगों की जान चली गई थी। इस बार ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं है।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

देश छोड़ना चाहती है तुवालु की एक तिहाई आबादी:ऑस्ट्रेलिया में बसने के लिए आवेदन किया; 25 साल में आधा तुवालु समुद्र में डूब जाएगा

तुवालु के एक-तिहाई से ज्यादा लोगों ने दुनिया के पहले ‘क्लाइमेट वीजा’ के लिए आवेदन किया है। इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से रहने की अनुमति मिलेगी। यह वीजा आवेदन 16 जून को शुरू हुआ था। हालांकि हर साल सिर्फ 280 लोगों को ही लॉटरी के जरिए ये वीजा मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]
पाकिस्तान में बाढ़ से 17 लोगों की मौत: 9 एक ही परिवार के, पिकनिक मनाने गए थे, नदी में अचानक बाढ़ आई; देखें VIDEO

बांग्लादेश ने अडाणी पावर को ₹3,282 करोड़ का पेमेंट किया:  अब करीब ₹4,274 करोड़ का बकाया, कंपनी ने बिजली सप्लाई फिर शुरू की Business News & Hub

बांग्लादेश ने अडाणी पावर को ₹3,282 करोड़ का पेमेंट किया: अब करीब ₹4,274 करोड़ का बकाया, कंपनी ने बिजली सप्लाई फिर शुरू की Business News & Hub

अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस की ₹480 करोड़ की वेडिंग:  90 जेट्स और 30 वाटर टैक्सी से पहुंचे गेस्ट, 55 साल की गर्लफ्रेड से दूसरी शादी Business News & Hub

अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस की ₹480 करोड़ की वेडिंग: 90 जेट्स और 30 वाटर टैक्सी से पहुंचे गेस्ट, 55 साल की गर्लफ्रेड से दूसरी शादी Business News & Hub