दादरी में 100 मीटर की दूरी में भरा दूषित पानी, प्रतिदिन 2,000 लोग झेल रहे परेशानी Latest Haryana News

[ad_1]


धनासरी को कादमा और अन्य गांवों से जोड़ने वाली फिरनी पर दूषित पानी भरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, लंबा समय बीतने पर भी समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष है और वीरवार को उन्होंने नारेबाजी कर साथ आक्रोश जाहिर किया।

वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन और विधायक से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है। धनासरी गांव में फिरनी बनी हुई है। यह कादमा- धनासरी-झोझू व धनासरी-नांधा-सतनाली मार्ग को जोड़ती है। फिरनी पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 100 मीटर की दूरी में कई सालों से दूषित पानी भरा हुआ है और इसके चलते आवागमन में ग्रामीणों, राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद से ही पानी की मात्रा बढ़ी हुई है और साइड से गुजरने की जगह भी नहीं बची है। मुख्यमार्ग होने के चलते यहां से प्रतिदिन करीब 2,000 से अधिक लोग गुजरते हैं और उन्हें हर रोज परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग पर समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष जताया और जल्द समाधान न होने की सूरत में कड़ा कदम उठाने भी चेतावनी भी दी है।

– पानी निकासी के नहीं पुख्ता व्यवस्था
पंच प्रतिनिधि विकास ,राजकुमार ठेकेदार, नरेंद्र सिंह, सतीश, संतलाल शर्मा, रूपेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र व बलवान फोगाट ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी भरा रहता है। इससे फिसलन बढ़ गई है और दुर्घटना का डर बना हुआ है।

ग्रामीण बोले: जल्द हो समस्या का समाधान, हम परेशान
ग्रामीण विकास कुमार, प्रमोद कुमार, संदीप शर्मा, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार आदि ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए वो विधायक उमेद पातुवास, सांसद धर्मबीर सिंह समेत पंचायत विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है।

[ad_2]
दादरी में 100 मीटर की दूरी में भरा दूषित पानी, प्रतिदिन 2,000 लोग झेल रहे परेशानी