[ad_1]
गौरी शंकर सेवा दल चंडीगढ़ की ओर से अमरनाथ बर्फानी के यात्रियों के लिए बालटाल में भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा की सामग्री वीरवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने राजभवन से रवाना किया। चंडीगढ़ से 6 ट्रक में भंडारा और टेंट की सामग्री रवाना किया गया। इनमें से दो ट्रकों को राजभवन से राज्यपाल ने रवाना किया। इस मौके पर गौरी शंकर सेवा दल के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा निक्कू के अलावा अन्य पदाधिकारी में विनोद कुमार सुमित शर्मा साहित्य अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बाकी के चार ट्रक सेक्टर 45 के गौरी शंकर सेवा दल गौशाला से रवाना किया गया।
[ad_2]
अमरनाथ यात्रा के लिए चंडीगढ़ से सामान से भरे छह ट्रक रवाना
