[ad_1]
पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बराड़ा थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उगाला के दो युवक नशीला पदार्थ लेकर बुहावा से उगाला की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने बुहावा-उगाला रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के पास नाकेबंदी कर एक बाइक पर आ रहे दो युककों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनसे 36 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवकों की पहचान उगाला के गगन उर्फ जोनी और साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रमोद राणा ने बताया कि नशे के खिलाफ उन्होंने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और किसी भी नशा बेचने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वह नशे की सूचना उन्हें दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
[ad_2]
Source link


