[ad_1]
बस कंडक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़ने की मांग पर वीरवार को तीसरे दिन भी जिले में रोडवेज कर्मचारियों की ओर से चक्का जाम किया गया। साथ ही अब हिसार और सिरसा जिले में रोडवेज कर्मचारियों ने फतेहाबाद के समर्थन में बसों का संचालन बंद कर दिया है। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रशासन को वीरवार रात तक का अल्टीमेटम दिया है। यदि रात तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो शुक्रवार सुबह से प्रदेश में रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। पूरे प्रदेश में रोडवेज की बसें बंद न हो इसको लेकर जिला के आला अधिकारी कर्मचारियों को मनाने के लिए पहुंचे हैं। अधिकारियाें में मुख्य रूप से एडीसी अनुराग ढालिया, जीएम अजय दलाल, एसडीएम राजेश कुमार व डीएसपी जयपाल कर्मचारियों से बात करने के लिए पहुंचे है। एडीसी ने कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ आरोपी पकड़े जा चुके हैं बाकि भी जल्द पकड़े जाएंगे। फतेहाबाद की उपायुक्त मनदीप कौर व पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन हिसार प्रशासन के संपर्क में हैं।
[ad_2]



