in

Sirsa News: अर्जुन ने दादा रणजीत पर कसा तंज, रानियां को सब डिवीजन नहीं बनवा पाए Latest Haryana News

Sirsa News: अर्जुन ने दादा रणजीत पर कसा तंज, रानियां को सब डिवीजन नहीं बनवा पाए Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Sat, 24 Aug 2024 01:37 AM IST


रानियां में पत्रकारों से बातचीत करते अर्जुन चौटाला।

Trending Videos



रानियां। प्रदेश में 1 अक्तूबर को होने वाले मतदान को लेकर जहां पार्टियों ने अभी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन संभावित प्रत्याशी अभी से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। रानियां विधानसभा क्षेत्र से इनेलो-बसपा के साझे प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने अभी से विपक्षियों पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

Trending Videos

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने पिछले दस साल में सिर्फ घोषणाएं ही की हैं धरातल पर कोई भी कार्य संपूर्ण नहीं हो पाया है। सिरसा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कई बार हो चुका है लेकिन अभी तक एक ईंट भी नहीं लग पाई है। टेंडर प्रक्रिया का बहाना बनाकर कॉलेज का निर्माण अधर में लटकाया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि इस बार इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी और रानियां के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।

अर्जुन चौटाला ने अपने दादा एवं ऊर्जा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि रानियां को सब डिवीजन का दर्जा नहीं दिला पाए। उनकी सरकार बनते ही रानियां को सब डिवीजन का दर्जा दिलाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में नहरी पेयजल की व्यवस्था और नशे के दलदल में धंसे युवाओं को बाहर निकाल उनका उपचार करवाया जाएगा।

[ad_2]
Sirsa News: अर्जुन ने दादा रणजीत पर कसा तंज, रानियां को सब डिवीजन नहीं बनवा पाए

Sirsa News: पांच बच्चों की मां ने डीजल डाल लगाई अपने को आग, लोगों ने बचाई जान Latest Haryana News

Sirsa News: पांच बच्चों की मां ने डीजल डाल लगाई अपने को आग, लोगों ने बचाई जान Latest Haryana News

Sirsa News: शहर की सफाई व्यवस्था जांचने पहुंची  संयुक्त निदेशक, कर्मचारी दिन भर सड़कों पर लगाते रहे झाडू Latest Haryana News

Sirsa News: शहर की सफाई व्यवस्था जांचने पहुंची संयुक्त निदेशक, कर्मचारी दिन भर सड़कों पर लगाते रहे झाडू Latest Haryana News