द ट्रेटर्स’ की रिबेल किड ने खोले डेटिंग वर्ल्ड के काले राज, कहा- असली मंदी तो यहां है! Latest Entertainment News

[ad_1]

Last Updated:

‘द ट्रेटर्स’ की रिबेल किड अपूर्वा मखीजा ने डेटिंग को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे! कहा- असली मंदी तो रिश्तों में है, अच्छे लड़के मार्केट से गायब हैं. ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स पर लड़के कर रहे बेहूदगी की हदें पार, प्रो…और पढ़ें

रिबेल किड ने खोले डेटिंग राज…(फोटो साभार- instagram)

हाइलाइट्स

  • अपूर्वा मखीजा ने डेटिंग वर्ल्ड की असली मंदी पर बात की.
  • ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स पर बेहूदगी की हदें पार हो रही हैं.
  • जनरेशन Z के लड़कों में समझदारी और सलीका नहीं है.

मुंबई : ‘द ट्रेटर्स’ फेम अपूर्वा मखीजा, जिन्हें लोग रिबेल किड के नाम से जानते हैं, ने हाल ही में अपनी लव लाइफ और डेटिंग के एक्सपीरिएंस पर खुलकर बात की. Mashable India को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आज की डेटिंग वर्ल्ड में लड़कियां किन मुश्किलों का सामना कर रही हैं -खासकर तब, जब वो पॉपुलर चेहरा हों.

अपूर्वा ने बड़ी ही बेबाकी से कहा कि, ‘असली मंदी तो डेटिंग मार्केट में है. उन्होंने माना कि आजकल अच्छे और सेंसिबल लड़के शायद पहले ही शादीशुदा हो चुके हैं. जो लोग सिंगल हैं, उनमें से अधिकतर चाहने लायक ही नहीं हैं.

मैंने हिंज और बम्बल सब ट्राय किया, लेकिन…

अपने ऑनलाइन डेटिंग के एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए अपूर्वा ने कहा कि उन्होंने हिंज, बम्बल जैसे प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किए, लेकिन उन्हें वो प्रोसेस बहुत बोरिंग लगा. लोग सिर्फ उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल देखकर बातचीत शुरू करते थे. “जब कोई आपको पहले से जानता हो, तो वो आपके असली पर्सनालिटी को समझने की कोशिश नहीं करता.

1000 में से 10 को भी पसंद नहीं करती

डेटिंग ऐप्स पर मिलने वाले हजारों मैच के बावजूद अपूर्वा शायद ही किसी को राइट स्वाइप करती हैं. कारण? “लोग बोरिंग हैं, बातचीत करना नहीं आता और उनकी प्रोफाइल में बेसिक रिस्पेक्ट भी नहीं दिखती.” उन्होंने ये भी कहा कि कई प्रोफाइल्स पर अश्लील बातें तक लिखी होती हैं, जैसे ‘Me Inside You’, जो साफ दिखाता है कि कुछ लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी ठरक तक छिपाने की कोशिश नहीं करते.

जनरेशन Z की सोच पर भी उठाए सवाल

अपूर्वा मखीजा का मानना है कि जनरेशन Z के लड़कों में न तो समझदारी है, न बातचीत का सलीका और न ही कोई एफर्ट दिखता है. “वो लोग तो ठरक भी छुपाने की कोशिश नहीं करते,” उन्होंने सीधे कहा.

अपूर्वा के मुताबिक आज की डेटिंग सिर्फ एक रोमांटिक आइडिया नहीं, बल्कि एक खराब एक्सपीरिएंस बन चुकी है, जिसमें मैच्योरिटी और सच्चाई की बहुत कमी है. वो चाहती हैं कि लोग सिर्फ बातें ना करें, बल्कि एक-दूसरे को समझने की असली कोशिश करें.

homeentertainment

सिंगल रहना पसंद है क्योंकि… अपूर्वा मखीजा ने सुनाई डेटिंग की कड़वी सच्चाई..!

[ad_2]
द ट्रेटर्स’ की रिबेल किड ने खोले डेटिंग वर्ल्ड के काले राज, कहा- असली मंदी तो यहां है!