[ad_1]
पिहोवा पुलिस की अपराध अन्वेषण टीम और आरोपी
पिहोवा पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने पंजाब के मोहाली जिले के नदयाली निवासी हिम्मत सिंह पुत्र भाग सिंह वासी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक युवक के साथ लाखों रुपये की ठगी किया था।
.
जमीन के पैसे से लिए थे जमीन
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 मार्च को थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में अमरीक सिंह पुत्र बंता सिंह वासी असमानपुर पिहोवा ने बताया कि उसकी पुत्र वधु ने अपने पैतृक गांव की जमीन मार्च 2023 में बेच दी थी। कुछ समय बाद उसकी पुत्र वधु ने बेची हुई जमीन के पैसों से पिहोवा मे कुछ जमीन खरीद ली। बाकी बचे हुए पैसे अपने खाते मे जमा किये थे।
CBI अधिकारी बनकर आए थे 3-4 लोग
17 जून 2023 को उसका बेटा व उसकी पुत्र वधु अम्बाला गये थे। उसी समय उसके घर पर 3/4 व्यक्ति आये और खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। उन्होंने बताया कि उसकी पुत्र वधु ने गलत तरीके से सरकारी जमीन पंजाब में बेची है। जिससे सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा है।
जेल भेजने की दिए थे धमकी
अगर उनको जेल जाने से बचना है तो पैसे सरकारी खाते में जमा करा दे। उसके बाद वह उसको अम्बाला ले गये जहां से उसकी पुत्र वधु को डरा-धमका कर बैंक में ले आए। उन सभी ने मिलकर उसकी पुत्र वधु से 10 लाख कैश तथा 21 लाख आरटीजीएस करवा लिए। 19 जून 2023 को वह दोबारा आए और 10 लाख आरटीजीएस करवाकर चले गये।
न्यूज से पता चला धोखाधड़ी हुई है
कुछ समय बाद एक ब्रेकिंग न्यूज से उनको पता चल कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसकी शिकायत पर थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई।
कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
22 अगस्त को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने सीबीआई अधिकारी बताकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी हिम्मत सिंह पुत्र भाग सिंह वासी नदयाली जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके कोर्ट के आदेश से जिला कारागार भेज दिया गया है।
[ad_2]
Source link
