[ad_1]
जेल से छूटने के बाद चंडीगढ़ में हुडदंग मचाते हुए।
चंडीगढ़ में जेल से छूटने के बाद एक युवक का साथियों के साथ हुड़दंग मचाने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें काफी मात्रा में युवक एक रैली निकाल रहे हैं और हुड़दंग मचा रहे हैं। साथ ही उसमें एक हरियाणवी गाना लगा रखा है, जिसमें पिस्टल का गाना चल रहा है।
.
सामने आया कि बुड़ैल जेल में बंद युवक जेल से बाहर आया था और उस दौरान उसने अपने साथियों को बुलाया और चंडीगढ़ के कई सेक्टरों से गुजरते हुए हुड़दंग मचाते हुए गए।
रैली के दौरान सेल्फी लते हुए।
अब सवाल उठता है कि चंडीगढ़ के हर चौराहे और रेड लाइट प्वाइंट पर चंडीगढ़ पुलिस चालान काटती हुई नजर आती है, जिस समय ये रैली निकली उस दौरान पुलिस कहां पर थी? वहीं इस मामले की अभी तक पुलिस को भनक तक नहीं लगी है।

बिना हेलमेट बाइक रैली निकालते हुए।
“रोमांटिक सा मिलया मैनू यार, बंदूक टांगे डांट में”
ये वीडियो रविवार देर शाम का बताया जा रहा है, जिसे वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर डाल दिया गया और उस पर हरियाणवी गाना लगा दिया गया। गाना था- “रोमांटिक सा मिलया मैनू यार, बंदूक टांगे डांट में”। इस दौरान एक बाइक पर 3 तो किसी पर 2 सवार थे, लेकिन उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। वीडियो में बाइक की काफी लंबी रैली दिखाई दे रही है।

नियमों को ताक पर रख निकाली रैली।
जेल से छूटकर आया युवक, मचाया हुड़दंग
वीडियो में दिख रहा बड़े बालों वाला जेल से छूट कर आया है उसका नाम परमात्मा उर्फ बतिष्टा है, जो रामदरबार का बताया जा रहा है। वह चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकल कर नाचता हुआ नजर आ रहा है। उसके अन्य खिड़कियों में से भी युवक बाहर निकल कर बैठे हुए थे।

रैली के बाद हुए सभी इक्ट्ठा।
[ad_2]
चंडीगढ़ जेल छूटे युवक ने साथियों संग मचाया हुड़दंग: चलती कार की खिड़की से निकले बाहर, हरियाणवीं गाने पर किया डांस – Chandigarh News
