कुरुक्षेत्र में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: सीबीआई अधिकारी बताकर लिए थे लाखों रूपए; पंजाब के मोहाली का निवासी – Kurukshetra News Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र में सीबीआई अधिकारी बताकर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिम्मत सिंह निवासी नदयाली जिला मोहाली पंजाब के तैर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को कार्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

.

पुलिस के मुताबिक अमरीक सिंह निवासी असमानपुर पेहवा ने बताया कि उसकी बहू ने अपने पैतृक गांव की जमीन मार्च 2023 में बेच दी थी। कुछ समय बाद उसकी बहू ने पेहवा मे कुछ जमीन खरीद ली तथा बचे हुए पैसे अपने खाता मे जमा किये हुए थे । 17 जून 2023 उसका बेटा व वधु अम्बाला गये हुए थे। उसी समय उसके घर पर 3/4 व्यक्ति आये और अपने आप को सीबीआई के अधिकारी बताया।

उन्होंने बताया कि उसकी बहू ने गलत तरीके से सरकारी जमीन पंजाब में बेची है। जिससे सरकार को लाखों रूपए का चुना लगा है। अगर उनको जेल जाने से बचना है, तो पैसे सरकारी खाते मे जमा करा दे। उसके बाद वह उसको अम्बाला ले गये। जहां से उसकी बहू को डरा-धमका कर बैंक आए। उन सभी ने मिलकर उसकी बहू से 10 लाख कैश तथा 21 लाख आरटीजीएस करवा लिए।

19 जून 2023 वह दुबारा आए और 10 लाख आरटीजीएस करवाकर चले गये। कुछ समय बाद उनको पता चल कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसकी शिकायत पर थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार को दी गई।

[ad_2]

Source link