Rewari News: घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 39.96 करोड़ का टेंडर जारी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रेवाड़ी। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस कार्य पर 39.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से पांच वर्ष तक कूड़ा उठाया जाएगा।

निदेशालय ने आरएफटी में बदलाव के बाद अब 7 वर्ष के लिए शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया को रद्द दिया है। पहले यह टेंडर 43 करोड़ का दिया जाना था, जो अब करीब 39.96 करोड़ का है। नगर परिषद की ओर से पहली बार 5 साल तक कूड़ा उठाने के लिए ठेका दिया जाएगा।

इससे पहले केवल 1 साल तक के लिए टेंडर किए जाते रहे हैं। रेवाड़ी शहर में कुल 31 वार्ड हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियां 31 वाडों में पहुंचती हैं। नए टेंडर में भी पूरा शहर कवर होगा।

टेंडर की शर्तों के अनुसार 48 ई-रिक्शा, 58 टिपर (टेंपो) और 4 ट्रैक्टर शहर में चलाए जाएंगे। रिक्शा से छोटी गलियों में कचरा उठाया जाएगा। ट्रैक्टरों के माध्यम से कचरे को रामसिंहपुरा साइट पर भेजा जाएगा।

नगर परिषद रेवाड़ी मेंरोजाना उत्पन्न होने वाले ठोस कचरे के निपटान के लिए 10 साल की अवधि के लिए प्रोसेसिंग कार्य को प्रशासनिक मंजूरी मिल भी मिल गई थी। 10 करोड़ रुपये से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।

बाद में निदेशालय की ओर से आपत्ति आई कि जब रेवाड़ी और बावल दोनों ही शहरों का कचरा रामसिंह पुरा में एक जगह डाला जा रहा है तो निस्तारण के लिए अलग-अलग एजेंसी को ठेका देने का औचित्य नहीं है। इसलिए दोनों शहरों का एक ठेका दिया जाए।

रामसिंहपुरा कचरा निस्तारण साइट पर 10 साल का ठेका देने की तैयारी

रामसिंहपुरा स्थित कचरा निस्तारण साइट पर गारबेज प्रोसेसिंग (कचरा निस्तारण) के लिए 10 साल का ठेका देने की तैयारी है। इसके लिए भी नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन निदेशालय से इसकी भी आरएफटी में परिवर्तन हुआ है। पहले यह केवल रेवाड़ी शहर के लिए था।अब रेवाड़ी के साथ ही बावल शहर के कचरे का निस्तारण भी यही एजेंसी करेगी। इसलिए केवल रेवाड़ी के लिए की जा रही टेंडर प्रक्रिया भी ऑटोमेटिक कैंसिल हो गई है। नए टेंडर के लिए अब नए सिरे अनुमति की आवश्यकता होगी।

वर्जन:

अब 5 साल के लिए कूड़ा उठान के लिए ठेका दिया जाएगा। इस एजेंसी का काम डोर-टू-डोर कलेक्शन के साथ ही डंपिंग साइट से कचरा उठाकर रामसिंहपुरा भेजने का होगा, जबकि कचरा निस्तारण के लिए अलग से टेंडर किया जाएगा। पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद, रेवाड़ी।

[ad_2]
Rewari News: घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 39.96 करोड़ का टेंडर जारी