एसपीआर : क्लोवरलीफ का डिजाइन तैयार Latest Haryana News

[ad_1]



loader



गुरुग्राम। साउथर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर एलिवेटेड रोड और क्लोवरलीफ का डिजाइन तैयार हो गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सड़क के दोनों ओर जमीन की पैमाइश कर निशानदेही कराने को कहा है। एसपीआर को एनएच-48 से गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर स्थित वाटिका चौक तक 5.5 किमी बनाया जाना है। इस पर करीब 750 करोड़ खर्च होंगे।जीएमडीए के अधीक्षण अभियंता फैजल इब्राहिम ने बताया कि एसपीआर के एलिवेटेड निर्माण का डिजाइन तैयार है। वाटिक चौक पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए क्लोवरलीफ का निर्माण किया जाना है। कंसलटेंट ने इसके लिए तीन डिजाइन तैयार किए हैं। अधिकारी ने बताया कि वाटिका चौक पर जगह की कमी है, ऐसे में इसी अनुसार काम किया जाएगा। क्लोवरलीफ के डिजाइन और जमीन की उपलब्धता पर चर्चा होनी है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एसपीआर के डीपीआर को फाइनल करने के लिए एचएसवीपी से जमीन की निशानदेही कराने के लिए कहा गया है। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
एसपीआर : क्लोवरलीफ का डिजाइन तैयार