कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार शांतनु की हत्या का मामला, कड़ी सुरक्षा में पहले हुआ शव का एक्सरे बाद में पोस्टमार्टम Latest Haryana News

[ad_1]


बीती शुक्रवार की रात गोलीबारी में मारे गए शराब ठेकेदार शांतनु का शव शनिवार सुबह लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच लाया गया। अस्पताल में पहले शव का एक्सरे करवाया गया फिर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इस दौरान डीएसपी शाहाबाद रामकुमार और डीएसपी लाडवा रणधीर सिंह मौके पर मौजूद रहे।

अस्पताल के बाहर शांतनु के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हुए। कुछ लोगों के पास हथियार भी देखे गए, जिसके चलते पुलिस ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी। पुलिस की तीन टीमें दोपहर 12 बजे तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी और तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार शांतनु की हत्या का मामला, कड़ी सुरक्षा में पहले हुआ शव का एक्सरे बाद में पोस्टमार्टम