मुंबई11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कल 12 मई को भी सेंसेक्स में 823 अंक की गिरावट रही थी।
शेयर बाजार में आज यानी 13 जून को गिरावट है। सेंसेक्स 800 अंक की गिरावट के साथ 80,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट है। ये 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सभी में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। बैंकिंग,ऑटो और IT FMCG समेत बाजार के सभी सेक्टर करीब 1% गिरकर कारोबार कर रहे हैं। वहीं आज से मेनबोर्ड सेगमेंट का IPO ओसवाल पंप्स ओपन हुआ है।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 507 अंक (1.33%) गिरकर 37,665 पर और कोरिया का कोस्पी 31 अंक नीचे 2,888 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 171 अंक (0.72%) गिरकर 23,863 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 24 अंक गिरकर 3,378 पर कारोबार कर रहा है।
- 12 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 101 अंक चढ़कर 42,967 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 46 अंक चढ़कर 19,662 पर और S&P 500 23 अंक की तेजी के साथ 6,045 पर बंद हुआ।
ओसवाल पंप्स का IPO आज से ओपन हुआ
पंप और मोटर बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 17 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 20 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।
ओसवाल पंप्स IPO के जरिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹890 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे और ₹497.34 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।
कल भी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार में 12 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 823 अंक (1%) की गिरावट के साथ 81,691 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 253 अंक (1.01%) की गिरावट रही, ये 24,888 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी रही। आज IT, FMCG, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टाटा मोटर्स का शेयर 2.98% और M&M का शेयर 2.30% गिरकर बंद हुआ।

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/sensex-fell-by-more-than-1100-points-135225757.html

