हरियाणा में इनेलो-बसपा मिलकर लड़ेंगे चुनाव : अभय चौटाला Latest Haryana News

[ad_1]

अनाजमंडी में इनेलो-बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव

Trending Videos

न्यूज संवाद एजेंसी

सोहना। आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो-बसपा गठबंधन जीत का परचम लहराएगा और प्रदेश में सरकार बनाएगा। दोनों पार्टियों में टिकट के लिए कोई विवाद नहीं है। दोनों पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी। बृहस्पतिवार को कस्बे की अनाजमंडी में आयोजित इनेलो और बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने यह बात कही।

सम्मेलन में इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव ने बसपा प्रभारी रणधीर बेनीवाल के साथ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर भारी विवाद सम्भव है। पार्टी में 50- 50 नेताओं को टिकट का आश्वासन दिया गया है। इसकी रार जल्द ही सड़क पर आएगी। जिससे पार्टी में भगदड़ मचेगी। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सरकार बनने पर लोगों को फ्री गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। प्रॉपर्टी आईडी को एक ही झटके में समाप्त किया जाएगा। लोगों को निशुल्क बिजली देने के लिए सोलर सेट लगाए जाएंगे। कौशल योजना को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाएगा।

[ad_2]
हरियाणा में इनेलो-बसपा मिलकर लड़ेंगे चुनाव : अभय चौटाला