Kurukshetra News: सामाजिक समरसता कार्यक्रम 25 को Latest Haryana News

[ad_1]


Trending Videos



कुरुक्षेत्र। श्रावण पूर्णिमा एवं ब्राह्मण पर्व के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज की ओर से सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज कुमार वत्स ने बताया कि 25 अगस्त को थानेसर नई अनाज मंडी में सुबह नौ बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश से बडी संख्या में ब्राह्मण हिस्सा लेंगे और समाज को नई दिशा प्रदान करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। गत वर्ष भी स्थानेश्वर महादेव मंदिर में श्रावणी पर्व धूमधाम से मनाया गया था, जिसमें ढाई हजार से अधिक महिलाएं और पुरुषों ने हिस्सा लिया था और भाईचारे का संदेश दिया था। अब फिर से सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ से होगी और इसके पश्चात प्रवचन कार्यक्रम होगा।

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: सामाजिक समरसता कार्यक्रम 25 को