[ad_1]
अलग-अलग दुकानों से खरीदीं नींद की गोलियां
आरोपी सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके माता-पिता ने जहर दिया था। उसने पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह पत्नी की मौत से दुखी था। इस कारण उसने आत्महत्या करने की सोची, लेकिन ख्याल आया कि उसके मरने के बाद दोनों बच्चों का क्या होगा। इसी कारण बच्चों की भी जान ले ली।
उसने बताया कि वह एक माह से नींद की गोलियां एकत्र कर रहा था। उसने अलग-अलग दुकानों से नींद की गोलियां खरीदीं। रविवार को वह अपने बच्चों समेत घर पर अकेला था। बच्चों की हत्या के बाद उसने दोनों की नब्ज और सांसें भी जांचीं। बाद में दोनों बच्चों को बांध दिया। इसके बाद खुद भी जहर की दो गोलियां खा लीं।
उसकी जान भी न बचे, इसलिए उसने पंखे से फंदा लगाना शुरू किया। इससे पहले दरवाजे की 2 कुंडियों में से एक खोल दी, ताकि बाद में दरवाजा तोड़ना न पड़े। वह पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाने लगा था।
[ad_2]
बेटा और बेटी का कत्ल: मैंगो शेक में मिला दीं नींद की गोली… दोनों को मारा, पिता ने खुद भी खाया जहर; ये थी वजह






