Jind News: नागरिक अस्पताल में ठीक नहीं मिली सफाई व्यवस्था Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Fri, 23 Aug 2024 03:53 AM IST


22जेएनडी27 : लैब के बारे में प्रभारी डॉ. अजय चालिया से जानकारी लेते डॉ. अनिल बिरला। संवाद

Trending Videos



जींद। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. अनिल बिरला ने वीरवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। डॉ. अनिल बिरला जींद जिले के नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए कहा। इसके अलावा महिलाओं की सिजेरियन डिलिवरी के लिए महिला चिकित्सक का इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। डॉ. अनिल बिरला दो वर्ष पहले जींद में प्रधान चिकित्सा अधिकारी रह चुके हैं।

Trending Videos

डॉ. बिरला को जींद जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वीरवार को उन्होंने जींद के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनको अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को और अधिक सफाई रखने के निर्देश दिए। नागरिक अस्पताल में महिलाओं की सिजेरियन के लिए चिकित्सक नहीं होने पर उन्होंने काफी अफसोस जाहिर किया। डॉ. अनिल बिरला ने सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल को निजी चिकित्सक हॉयर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल की व्यवस्थाओं में कुछ अन्य सुधार के निर्देश भी दिए। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. अजय चालिया भी मौजूद रहे।

22जेएनडी27 : लैब के बारे में प्रभारी डॉ. अजय चालिया से जानकारी लेते डॉ. अनिल बिरला। संवाद

22जेएनडी27 : लैब के बारे में प्रभारी डॉ. अजय चालिया से जानकारी लेते डॉ. अनिल बिरला। संवाद

[ad_2]
Jind News: नागरिक अस्पताल में ठीक नहीं मिली सफाई व्यवस्था