Video: ‘आपको देखने के लिए आए हैं…’, अमिताभ बच्चन ने KBC 16 में महिला से कही ऐसी बात, छूट गई सबकी हंसी Latest Entertainment News

[ad_1]

नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. ‘केबीसी 16’ के सेट से एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बी अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे है. इसके अलावा मेकअप कराते हुए अमिताभ बच्चन ऑडियंस में बैठी एक महिला से मजाक में कुछ ऐसा कह देते हैं, जिससे सबकी हंसी छूट जाती है.

सोनी एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘केबीसी 16’ का बीटीएस (बिहाइन्ड द सीन) वीडियो शेयर किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन चेयर पर बैठे हुए हैं और उनका मेकअप चल रहा है. एक मेकअप आर्टिस्ट बिग बी की नाक पर कुछ लगा रहा है, तो वह बोलते हैं, ‘क्या हो गया है? आप लोग हमारी नाक के पीछे लग गए हैं.’

मेकअप आर्टिस्ट संग अमिताभ बच्चन की मस्ती
अमिताभ बच्चन से आर्टिस्ट एक बार मेकअप चेक करने के लिए कहता है. इस पर बिग बी बोलते हैं- ‘अरे इनका खेला देखेंगे कि हमारी नाक देखेंगे.’ ये सुनकर शो में बैठी पूरी ऑडियंस की हंसी छूट जाती है. इसके बाद आर्टिस्ट अमिताभ बच्चन का मेकअप चेक करता है. फिर बिग बी धीरे से कहते हैं- ‘जाने दीजिए, छोड़ दीजिए.’



[ad_2]
Video: ‘आपको देखने के लिए आए हैं…’, अमिताभ बच्चन ने KBC 16 में महिला से कही ऐसी बात, छूट गई सबकी हंसी