Hisar News: रायपुर रोड रेलवे फाटक के पास मिला शव, पास पड़ी थीं 2 सिरिंज Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

Updated Thu, 05 Jun 2025 01:05 AM IST



loader



हिसार। रायपुर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास बुधवार को राजली गांव के नवीन कुमार (25) का शव पड़ा मिला। पुलिस को शव के पास 2 सिरिंज पड़ी मिली हैं। एक सिरिंज खाली और दूसरी नशे से भरी हुई थी। मृतक का शरीर नीला पड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच के अनुसार नवीन की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है।

Trending Videos

मृतक के परिजनों ने बताया कि नवीन गांव में खेती करता था। उसके पिता सत्यवान का कई साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। 2 बड़ी बहनों का नवीन इकलौता भाई था। घर की सारी जिम्मेदारी नवीन के कंधों पर थी।

मंगलवार को शाम 4 बजे नवीन घर में यह कह कर गया कि वह मोबाइल का बिल भरने के लिए शहर जा रहा है। उसके बाद वह बाइक लेकर घर से चला गया था। परिजनों ने शाम तक घर नहीं लौटने पर उसके पास फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। परिजन रात भर इंतजार करते रहे।परिजन सुबह उसकी तलाश में निकले तो पता चला कि रायपुर रोड रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो शव नवीन का मिला। पुलिस ने बताया कि शव के पास दो सिरिंज पड़ी थीं। पास में नशे की खाली शीशी पड़ी मिली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टर की टीम ने मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि नवीन की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस के एचएसओ विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

[ad_2]
Hisar News: रायपुर रोड रेलवे फाटक के पास मिला शव, पास पड़ी थीं 2 सिरिंज