in

क्रिकेटर कुलदीप ने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की: लखनऊ के होटल में सेरेमनी, रिंकू सिंह भी होने वाली पत्नी के साथ पहुंचे – Kanpur News Today Sports News

क्रिकेटर कुलदीप ने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की:  लखनऊ के होटल में सेरेमनी, रिंकू सिंह भी होने वाली पत्नी के साथ पहुंचे – Kanpur News Today Sports News

[ad_1]

लखनऊ के एक होटल में रिंग सेरेमनी के दौरान क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका।

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को वंशिका के साथ सगाई कर ली। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। इंगेजमेंट सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में हुई। इस कार्यक्रम में दोनों के परिवार वाले और रिंकू सिंह भी शामिल हुए।

.

वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं। इस समय वह ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही हैं। जबकि, कुलदीप यादव वंशिका के घर से 3 किलोमीटर दूर लाल बंगले में रहते हैं। कुलदीप IPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं।

कुलदीप-वंशिका की रिंग सेरेमनी की 4 तस्वीरें देखिए…

कुलदीप और वंशिका ने स्टेज पर सेल्फी ली। इस दौरान उनके परिवार वाले और दोस्त भी मौजूद रहे।

स्टेज पर खड़े होकर कुलदीप और वंशिका ने रिंग सेरेमनी में आए मेहमानों का वेलकम किया।

स्टेज पर खड़े होकर कुलदीप और वंशिका ने रिंग सेरेमनी में आए मेहमानों का वेलकम किया।

कुलदीप और वंशिका के साथ मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज। 8 जून को लखनऊ में प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी होगी।

कुलदीप और वंशिका के साथ मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज। 8 जून को लखनऊ में प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी होगी।

कुलदीप और वंशिका के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह।

कुलदीप और वंशिका के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह।

वंशिका के पिता LIC में अधिकारी वंशिका के पिता योगेश सिंह एलआईसी में अफसर हैं। लखनऊ में सगाई कार्यक्रम प्राइवेट रखा गया। इसमें दोनों के परिवार के खास लोग ही शामिल हुए। क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के साथ कुलदीप को बधाई देने पहुंचे।

कुलदीप ने जैसे ही वंशिका को रिंग पहनाई, तो परिवार के लोग फूल बरसाने लगे।

कुलदीप ने जैसे ही वंशिका को रिंग पहनाई, तो परिवार के लोग फूल बरसाने लगे।

स्टेज पर मस्ती करते दिखे कुलदीप और वंशिका कुलदीप और वंशिका यादव दोनों इस मौके पर काफी खुश दिखे। दोनों स्टेज पर कई बार मस्ती के मूड में देखे गए। कई बार मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आए। तो कभी दोनों आपस में कुछ बात करके ठहाके मारकर हंसे।

जानिए कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका के बारे में वंशिका, कुलदीप की बचपन की दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई भी पूरी की है। कुलदीप ने साल- 2024 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करेंगे। उनकी पत्नी ऐसी होगी, जो परिवार का ध्यान रख सके। वंशिका के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने बताया कि वह उनकी जिंदगी में एक विशेष स्थान रखती हैं। उनका रिश्ता बहुत पुराना है।

कुलदीप और वंशिका स्टेज पर कई बार हंसी-मजाक करते भी दिखे।

कुलदीप और वंशिका स्टेज पर कई बार हंसी-मजाक करते भी दिखे।

20 जून से इंग्लैंड के दौरे पर जाएंगे कुलदीप कुलदीप यादव का सिलेक्शन इंग्लैंड दौरे के लिए भी हुआ है। 20 जून से इंग्लैंड में टीम इंडिया को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसमें कुलदीप यादव का रोल काफी अहम होने वाला है, क्योंकि टीम में अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज नहीं हैं। वहीं, सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी संन्यास ले लिया है।

कुलदीप यादव IPL- 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उनकी टीम सीजन में अच्छी शुरुआत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंची। लेकिन, कुलदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा। कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स के लिए पूरे सीजन में 14 मैचों में मैदान पर उतरे। इसमें उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए।

पिता की वजह से क्रिकेटर बने कुलदीप यादव कुलदीप का जन्म यूपी के उन्नाव जिले के एक गांव में हुआ था। पिता ईंट-भट्‌ठा चलाते थे। उन्हें क्रिकेट का जबरदस्त शौक था। वो जब भी मैच का प्रसारण होता, तो टीवी पर देखना भी नहीं भूलते थे। 14 दिसंबर, 1994 को कुलदीप यादव का जन्म हुआ, तो पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने का ही सोचा।

कुलदीप कहते हैं- मुझे ये खेल बिल्कुल पसंद नहीं था। बस फ्रेंड्स के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलता था। मैं पढ़ाई में काफी अच्छा था। क्रिकेट का खेल मुझे कभी भी पसंद नहीं रहा। हालांकि, आज कुलदीप खुद और पिता की मेहनत से इंडियन क्रिकेट के करिश्माई ऑफ स्पिनर हैं। आज बेहद रॉयल लाइफ जीते हैं। कानपुर के लाल बंगले जैसे पॉश इलाके में रहते हैं। उनके पास कई महंगी लग्जरी गाड़ियां हैं।

ICC वनडे बॉलर्स में 3 नंबर पर हैं कुलदीप

———————–

यह खबर भी पढ़ें :

क्रिकेटर रिंकू सिंह-सपा सांसद प्रिया की सगाई 8 जून को, लखनऊ के होटल में रिंग सेरेमनी होगी; 6 महीने बाद वाराणसी में शादी

जौनपुर की मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में रिंग सेरेमनी होगी। शादी करीब 6 महीने बाद 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। पढ़िए पूरी खबर…

[ad_2]
क्रिकेटर कुलदीप ने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की: लखनऊ के होटल में सेरेमनी, रिंकू सिंह भी होने वाली पत्नी के साथ पहुंचे – Kanpur News

रोहतक में छात्र की तालाब में डूबने से मौत:  दोस्तों संग नहाने गया, गहरे पानी में तैर नहीं पाया, डूबता देख दोस्त भागे – Rohtak News Chandigarh News Updates

रोहतक में छात्र की तालाब में डूबने से मौत: दोस्तों संग नहाने गया, गहरे पानी में तैर नहीं पाया, डूबता देख दोस्त भागे – Rohtak News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस की कस्टडी से आरोपी फरार:  लाइन आफिसर की शिकायत पर केस दर्ज, होशियारपुर से लाए थे इलाज करवाने – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस की कस्टडी से आरोपी फरार: लाइन आफिसर की शिकायत पर केस दर्ज, होशियारपुर से लाए थे इलाज करवाने – Chandigarh News Chandigarh News Updates