[ad_1]
महिलाओं के कल्याण, सम्मान और सुरक्षा का दावा करने वाली भाजपा के राज में महिला उत्पीड़न के मामले में बढ़े हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले ही चीर हरण कर रहे हैं। ये आरोप इंडियन नेशनल लोकदल महिला विंग प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने लगाए।
वे पंजाबी धर्मशाला में आयोजित में इनेलो महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा के पहलगांव आंतकी हमले पर वहां मौजूद महिलाओं पर बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सुनैना चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीजेपी के साथ मिले हुए हैं। यह कई बार उनके सार्वजनिक बयानों और कामों से सिद्ध हो चुका है। हरियाणा प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। बीजेपी और कांग्रेस का एकमात्र विकल्प इनेलो हैं। उन्होंने महिला शक्ति से इनेलो पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की उन्हाेंने कहा कि प्रदेशभर में महिला विंग की मजबूती के लिए उनके दौरे चल रहे हैं। अब तक इनेलो महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष तनुजा और वे 14 जिलों में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित कर चुके हैं। जल्द प्रदेशभर में जिला स्तर पर मजबूत संगठन का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान इनेलो महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा तनुजा ने कहा कि महिला शक्ति को अपने हक अधिकारों, सम्मान के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पार्टी द्वारा अलग अलग जिलों में जाकर महिला शक्ति से रूबरू होने और उन्हें पार्टी से जोड़कर मजबूत संगठन बनाने के उदेश्य से विशेष अभियान जारी है।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र: भाजपा राज में बढ़े महिला उत्पीड़न के मामले : सुनैना चौटाला



