भिवानी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला शव, पिता बोला- मानसिक रूप से था परेशान – Bhiwani News Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी में आज गुरूवार को 24 वर्षीय एक युवक ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना जैन चौक चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव

.

दादरी गेट ढाणा रोड़ निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे थे। 24 वर्षीय बेटा वरुण कुमार पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। आज वह घर पर फंदे से लटका हुआ मिला। जैसे ही परिवार के लोगों ने उसे फंदे से लटका हुआ मिला तो परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की सूचना जैन चौक चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। जांच अधिकारी एएसआई किरण ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता रमेश ने बताया कि वरुण ने हार्टोन से डिप्लोमा किया हुआ था। पुलिस ने वरुण के कपड़ों व कमरे की तलाशी ली, लेकिन सुसाइड नोट आदि नहीं मिला।

[ad_2]

Source link