उकलाना में विकास सेलवाल का शक्ति प्रदर्शन: रैली में नहीं दिखा बीजेपी का झंडा; लोग बोले- टिकट की दावेदारी के लिए दबाव की रणनीति – Uklanamandi News Latest Haryana News

[ad_1]

सभा को संबोधित करते हुए विकास सेलवाल

उकलाना हलके से टिकट की दावेदारी कर रहे विकास सेलवाल ने वीरवार को पुरानी अनाज मंडी में जन सम्मान समारोह रैली का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। जो भाजपा पर टिकट के लिए दबाव बनाने की रणनीति के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा के झंडों के बगैर आयोजित

.

विकास सेलवाल हिसार जिला परिषद के वार्ड नंबर 1 से जिला पार्षद हैं। जिला पार्षद बनने के कुछ माह बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। विकास सेलवाल आरक्षित हल्के उकलाना से भाजपा की टिकट पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद भीड़।

रैली में नहीं दिखा बीजेपी का झंडा

विकास सेलवाल ने आज पुरानी अनाज मंडी में जन सम्मान समारोह रैली व्यक्तिगत तौर पर आयोजित की है। इस रैली में खास बात यह रही कि विकास सेलवाल द्वारा भाजपा के कहीं पर भी झंडा नहीं लगाए गए और स्टेज पर लगे एकमात्र फ्लैक्स के कोने में सिर्फ छोटा सा कमल का फूल छपा था। नेताओं के फ़ोटो लगे थे। बाकी जो पूरे पंडाल में फ्लैक्स लगे थे कहीं पर भी भारतीय जनता पार्टी का निशान या झंडा दिखाई नहीं दिया। रैली में गाड़ियों पर भी भाजपा के झंडे नहीं लगाए गए थे। जो रैली के दौरान चर्चा का विषय बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे अतिथि गण

कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे अतिथि गण

सेलवाल ने पार्टी हाई कमान को साफ संदेश

जिस तरह से विकास सेलवाल ने ना ही तो किसी बड़े भाजपा नेता को अपनी रैली में आमंत्रित किया और ना ही इस रैली के प्रचार प्रसार में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया। उसे लोगों में चर्चा यह रही कि विकास सेलवाल पार्टी हाई कमान को साफ संदेश देना चाहते हैं कि वह इस बार उकलाना हलके से विधानसभा का चुनाव लड़ने का पूरा मन बना चुके हैं। अगर पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो भी वह चुनाव मैदान में जरूर उतर सकते हैं।

रैली में पहुंचे लोग।

रैली में पहुंचे लोग।

सेलवाल का साथ देने की कही बात

रैली में वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि हलके के विकास के लिए विकास सेलवाल का साथ दें। आमजन आज की इस रैली को विकास सेलवाल का शक्ति प्रदर्शन व दबाव की राजनीति के तौर पर देख रहे हैं। अब देखना ये है कि भाजपा ने अगर उन्हें टिकट नहीं दिया तो विकास सेलवाल क्या फैसला लेते हैं।

[ad_2]

Source link