चरखी दादरी में स्विफ्ट ने सामने से मारी टक्कर, बाइक सवार एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर Latest Haryana News

[ad_1]


समसपुर-भागवी रोड पर रविवार रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शीशवाला गांव निवासी युवक भूपेंद्र (24) की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त पुष्पेंद्र (23) घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम दादरी नागरिक अस्पताल में कराया और उसके परिजनों के बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, भूपेंद्र और पुष्पेंद्र दोनों दोस्त थे। रविवार रात वो बाइक पर सवार होकर इमलोटा जा रहे थे। समसपुर पहुंचने के बाद वो भागवी रोड पर चढ़ गए। कुछ दूर चलते ही सामने से आ रही स्विफ्ट ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भूपेंद्र व पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि पुष्पेंद्र को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। वहीं, दादरी सदर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में मृतक भूपेंद्र का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर स्विफ्ट छोड़कर फरार हो गया।

[ad_2]
चरखी दादरी में स्विफ्ट ने सामने से मारी टक्कर, बाइक सवार एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर