in

अल्काराज फ्रेंच ओपन के चौथे राउंड में पहुंचे: बेन शेल्टन से होगा सामना; वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका और डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक भी जीतीं Today Sports News

अल्काराज फ्रेंच ओपन के चौथे राउंड में पहुंचे:  बेन शेल्टन से होगा सामना; वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका और डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक भी जीतीं Today Sports News

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • French Open 2025 Updates; Carlos Alcaraz | Iga Swiatek Aryna Sabalenka

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अल्काराज ने तीसरे राउंड में बोस्निया के दामिर दजुमहुर को 6-1, 6-3, 4-6, 6-4 से हराया।

स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन 2025 के मेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में जगह बना ली है। वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका और डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक भी अगले दौर में पहुंच गई हैं।

अब अल्काराज का सामना शेल्टन से होगा डिफेंडिंग चैंपियन मेंस सिंगल्स चैंपियन अल्काराज ने शुक्रवार को तीसरे राउंड में बोस्निया के दामिर दजुमहुर को 6-1, 6-3, 4-6, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 3 घंटे 14 मिनट तक चला। इसमें अल्काराज ने शुरुआती दो सेट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे सेट में दजुमहुर की वापसी ने मैच को रोमांचक बना दिया। अल्काराज ने चौथे सेट में आत्मविश्वास दिखाते हुए जीत हासिल की। अब अल्काराज का सामना चौथे दौर में अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा, जो वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग में 13वें स्थान पर हैं।

रूने के मैच के दौरान विवाद

होल्गर रूने ने फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में हराया।

होल्गर रूने ने फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में हराया।

डेनमार्क के टेनिस खिलाड़ी होल्गर रूने ने तीसरे दौर में फ्रांस के खिलाड़ी क्वेंटिन हैलिस को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में 4-6, 6-2, 5-7, 7-5, 6-2 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। इस मैच के दौरान एक विवाद भी हुआ, जब एक दर्शक ने रूने का तौलिया खींचने की कोशिश की। रूने ने सुरक्षा की चिंता जताते हुए अंपायर से उस दर्शक को हटाने की मांग की, फिर मैच छोड़ने की चेतावनी दी। हालांकि, अंपायर ने दर्शक को नहीं हटाया, लेकिन वह व्यक्ति बाद में खुद ही चला गया।

अब चौथे दौर में रूने का सामना इटली के आठवीं सीड खिलाड़ी लोरेंजो मुसेटी से होगा। अगर वे यह मैच जीतते हैं, तो यह फ्रेंच ओपन में उनका तीसरा क्वार्टर फाइनल होगा, इससे पहले वे 2022 और 2023 में भी अंतिम आठ में पहुंचे थे।

स्वियातेक की फ्रेंच ओपन में लगातार 24वीं जीत

इगा स्वियातेक का सामना चौथे दौर में ऐलेना रयबाकिना से होगा।

इगा स्वियातेक का सामना चौथे दौर में ऐलेना रयबाकिना से होगा।

पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने शुक्रवार को रोमानिया की जैकलीन क्रिस्टियन को 6-2, 7-5 से हराया। यह जीत उनकी फ्रेंच ओपन में लगातार 24वीं जीत है। अब मौजूदा चैंपियन स्वियातेक का सामना चौथे दौर में कजाखस्तान की ऐलेना रयबाकिना से होगा, जिन्होंने जेलेना ओस्तापेंको को 6-2, 6-2 से हराया।

सबालेंका ने डानिलोविच को हराया वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। मैच की शुरुआत में ही सबालेंका ने 5-0 की बढ़त बना ली थी, और पूरे मुकाबले में उनका दबदबा बना रहा। अब उनका सामना अमेरिका की 16वीं सीड अमांडा अनिसिमोवा से होगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
अल्काराज फ्रेंच ओपन के चौथे राउंड में पहुंचे: बेन शेल्टन से होगा सामना; वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका और डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक भी जीतीं

Airtel-VI या Jio, किस कंपनी का 5G प्लान है सबसे सस्ता? एक क्लिक में जान लीजिए Today Tech News

Airtel-VI या Jio, किस कंपनी का 5G प्लान है सबसे सस्ता? एक क्लिक में जान लीजिए Today Tech News

Poland to hold pivotal Presidential election influenced by Donald Trump, war in Ukraine Today World News

Poland to hold pivotal Presidential election influenced by Donald Trump, war in Ukraine Today World News