in

हिसार में इनेलो नेता विनोद कसवां बोले- भाजपा ने कार्रवाई नहीं की तो इनेलो रामचंद्र जांगड़ा का पुतला जलाएगी Latest Haryana News

हिसार में इनेलो नेता विनोद कसवां बोले- भाजपा ने कार्रवाई नहीं की तो इनेलो रामचंद्र जांगड़ा का पुतला जलाएगी  Latest Haryana News

[ad_1]


इनेलो के नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी बार एसोसिएशन के पूर्व उपप्रधान अधिवक्ता विनोद कसवां ने कहा कि भाजपा सरकार पहलगाम की वीरांगनाओं का अपमान कर रही है। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा पर भाजपा ने कार्रवाई नहीं की तो इनेलो रामचंद्र जांगड़ा का पुतला जलाएगी। भाजपा के खिलाफ रोष जताएगी।

जिला मीडिया प्रभारी विनोद कसवां का इनेलो पार्टी कार्यालय चौधरी देवीलाल सदन हिसार में स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल 8 महीने से भाजपा की सरकार है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हरियाणा में 40 प्रतिशत बेरोजगारी दर है, महिलाओं, छात्रों, युवाओं, शोषितों, दलितों पर अत्याचार में हरियाणा पहले नंबर पर है।

आज विपक्ष नाम की चीज नहीं है। कांग्रेस के 37 विधायक हैं और 37 जगह जूतियों में खीर बंट रही है। इनेलो ही विपक्ष की भूमिका में है। चौधरी अभय सिंह चौटाला के आदेशानुसार इनेलो ने ही पंजाब के पानी रोकने के बाद प्रदेश के सभी 22 जिलों में जल आंदोलन किया और पंजाब और केंद्र सरकार को पानी छोड़ने पर मजबूर किया।

इस दौरान विनोद कसवां के सम्मान समारोह में इनेलो छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कसवां, इनेलो हिसार जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह काजला , इनेलो लीगल सेल जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप सिंह बाजिया, नलवा हल्का प्रधान तेलूराम सरपंच, इनेलो कार्यालय सचिव बलबीर सिहाग सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]
हिसार में इनेलो नेता विनोद कसवां बोले- भाजपा ने कार्रवाई नहीं की तो इनेलो रामचंद्र जांगड़ा का पुतला जलाएगी

Kurukshetra News: समालखा मंडी में 22 जून को होगी जन आक्रोश रैली Latest Haryana News

Kurukshetra News: समालखा मंडी में 22 जून को होगी जन आक्रोश रैली Latest Haryana News

Gurugram News: आईजीआई एयरपोर्ट तक अब जाम से मिलेगी राहत, सुगम बनेगा सफर  Latest Haryana News

Gurugram News: आईजीआई एयरपोर्ट तक अब जाम से मिलेगी राहत, सुगम बनेगा सफर Latest Haryana News