बांग्लादेश में अब आसान नहीं यूनुस की राह, इस सियासी दल ने उठाया बड़ा कदम; मचा दी हलचल Today World News

[ad_1]

Image Source : AP
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की रैली

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बुधवार को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली देश की अंतरिम सरकार पर दबाव बढ़ा दिया। बीएनपी समर्थक हजारों लोगों ने दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली। बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने लंदन से डिजिटल तरीक से रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश  चुनाव दिसंबर तक होने चाहिए। तैयारियां तुरंत शुरू होनी चाहिए।” तारिक वर्तमान में लंदन में रहते हैं। 

यूनुस सरकार पर बरसे बीएनपी नेता

तारिक ने आरोप लगाया कि चुनाव कराने में सरकार की “विलंब करने की रणनीति” और “तथाकथित सुधारों” पर जोर देना, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को पटरी से उतारने की व्यापक योजना का हिस्सा है। रहमान ने कहा, ‘‘अतीत में सभी कार्यवाहक सरकारों ने 3 महीने के भीतर निष्पक्ष चुनाव कराए हैं। आज 10 महीने से अधिक समय हो गया है और अभी तक सरकार ने चुनाव की तारीख की घोषणा भी नहीं की है।’’ 

यूनुस सरकार पर भड़के बीएनपी समर्थक

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की रैली में हजारों युवा शामिल हुए। रैली में यूनुस के परोक्ष समर्थन से गठित छात्रों के नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। एनसीपी का गठन पिछले वर्ष स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (एसएडी) नाम के मंच के तहत छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों से हुआ था। एनसीपी, इस बात पर जोर देती है कि चुनावों को तब तक नहीं कराए जाने चाहिए जब तक कि प्रमुख सुधार पूरे नहीं हो जाते। 

मोहम्मद यूनुस

Image Source : AP

मोहम्मद यूनुस

‘चुनाव में देरी की गुंजाइश नहीं’

बीएनपी के वरिष्ठ नेता अमीर खासरू महमूद चौधरी ने पार्टी की युवा रैली में कहा कि सुधारों की मांग पर चुनाव में देरी की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीतिक दलों में सुधार के मुद्दों पर आम सहमति ना हो, जैसा कि प्रचारित किया जा रहा है, अगली निर्वाचित सरकार आवश्यक सुधारों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि न्याय प्रक्रिया अधूरी रह जाती है, तो बीएनपी इसे पूरा करने की जिम्मेदारी लेगी।’’ 

‘यूनुस सरकार ने उपेक्षा के अलावा कुछ नहीं दिया’

बीएनपी के एक अन्य वरिष्ठ नेता मिर्जा अब्बास ने कहा, “(अंतरिम) सरकार ने पिछले 9 महीनों में हमें उपेक्षा के अलावा कुछ नहीं दिया। मैं एक बात कहना चाहता हूं- इस सरकार के अधिकांश (सलाहकार/अधिकारी) इस देश के नागरिक भी नहीं हैं। वो आज कई काम करने की बात कर रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं, आपको यह सब करने की जरूरत नहीं है।’’  (एपी)

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, बोले ‘नेतन्याहू को ईरान पर हमला रोकने को कहा ताकि…’

भारत से बात करने के लिए फिर गिड़गिड़ाए पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, दोहराया घिसा पिटा राग

एलन मस्क ने लिया बड़ा फैसला, ट्रंप प्रशासन से खुद को किया अलग; निभा रहे थे बड़ी जिम्मेदारी

Latest World News



[ad_2]
बांग्लादेश में अब आसान नहीं यूनुस की राह, इस सियासी दल ने उठाया बड़ा कदम; मचा दी हलचल