[ad_1]
भिवानी। किरोड़ीमल शिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संभावनाएं एवं चुनौतियों पर एक संपादित पुस्तक का विमोचन किया। संस्था के महासचिव एवं ट्रस्टी मनीष कुमार सिंघानिया के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र कुमार गोयल, पवन कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार, डॉ. महाबीर सिंह एसोसिएट प्रोफेसर, दिवाकर वशिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. यतिन गोयल असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया।
शोध पत्रों में एनईपी-2020 पर विभिन्न दृष्टिकोण से प्रकाश डाला गया है। विमोचन के समय संस्था के महासचिव एवं ट्रस्टी मनीष कुमार सिंघानिया ने कहा की एक लंबे अंतराल के बाद भारत को एक नई शिक्षा पद्धति मिली है, जिसकी देश को अत्यंत जरूरत थी। उन्होंने कहा कि ये शिक्षा नीति केवल विद्यार्थियों का मानसिक विकास ही नही करेगी, अपितु उनका कौशल विकास कर सफल नागरिक में भी बदलेगी।
[ad_2]
Bhiwani News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर संपादित पुस्तक का किया विमोचन


